फिरोजाबाद/जसराना। अस्पताल में व्याप्त गंदगी को दूर करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल की सफाई के लिए दो सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने नगर पंचायत के कर्मचारी और प्रशांत चौहान एवं विकास राजपूत के साथ जसराना के सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष भड़क गए।
डाक्टर से पूछा तो उन्होंने सफाई कर्मी की कमी बताई। इस पर अध्यक्ष ने तुरंत ही नगर पंचायत कर्मी को दो सफाई कर्मचारियों को अस्पताल में तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के साथ अंदर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष को वार्ड में फटे गद्दे और चादर नहीं मिली।
डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में मौजूद सभी गद्दे फट चुके हैं, और चादरें भी नहीं हैं। वहीं दवा लेने आए उमेश एवं रामपाल सिंह ने बताया कि चोट लगने एवं एलर्जी होने पर अस्पताल में दवा नहीं मिल पाती है। प्रभारी डा. कुलदीप गुप्ता से अस्पताल में कमियों की सूची मांगी गई है। सूची को लेकर जिलाधिकारी से मिल उन्हें दूर किया जाएगा।