फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल में जिला अस्पताल में आग बुझाने के उपकरण फेल

विज्ञापन
मॉकड्रिल फेल साबित हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में अचानक आग लगने पर आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी साबित होंगे। जी हां बुधवार को अग्निशमन विभाग द्वारा कराए गए मॉकड्रिल में अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था फेल साबित हुई। नए उपकरण फेल हो गए। ऐसे में औपचारिता के लिए मॉकड्रिल लिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आग से बुझाने की व्यवस्था राम भरोसे है। आग पर कैसे काबू पाया जाए। बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम जिला अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने पहुंची। आग बुझाने के लिए लगी पाइप लाइन फेल हो गई। प्रशिक्षण के लिए अग्निशमन विभाग ने आग लगा दी।

कर्मचारियों को समझाने के लिए पाइप लाइन में पानी चालू कर दिया गया। वार्ड नंबर चार, पांच के निकट बना शार्किट चालू नहीं हो सका। अग्निशमन विभाग के कर्मी एवं सीएमएस डा. आरके पांडेय उस शार्किट में पाइप फंसाते रह गए, मगर सभी फेल साबित हुए।
विज्ञापन


आग अपने आप बुझ चुकी थी। इसके बाद आग बुझाने का सिलेंडर चालू कर दिखाया। हालांकि वह भी पूरी तरह भरा नहीं था। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने कहा कि कमियों को दो दिन में दुरुस्त किया जाएगा। सर्किट में रबर नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें