फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छापेमारी से उड़े मेडिकल व्यवसाईयों के होश

विज्ञापन
दवाईयां
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। जिले में अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। औषधि निरीक्षक के तेवरों के चलते मेडिकल व्यवसायियों के होश उड़े हुए हैं। गुरुवार को औषधि निरीक्षक ने अलीगंज में छापेमारी कर दवाओं के नूमने लिए। इस दौरान कई दवा विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


जिले में अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बंपर बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है। पिछले दो दवाओं के नमूने फेल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी अधोमानक और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर लगाम नहीं लग रही है।

गुरुवार को औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने अलीगंज के दवा दुकानोें पर छापेमारी की। उन्होंने अशोक मेडिकल स्टोर से एनएमपी टैबलेट और क्योसिक एंटीबायोटिक दवा के सैंपल लिए। नगर में औषधि निरीक्षक के आने की सूचना मिलते ही झोलाछापों और मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बताया कि लो फेन के बैच नम्बर 90517 की दवा अगर किसी विक्रेता के पास है, तो तुरंत उसे वापस कर दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक की कार्रवाई से मेडिकल व्यवसायियों के होश उड़े हैं। व्यापारियों ने प्रतिबंधित और अधोमानक दवाओें को दुकान से हटाना शुरू कर दिया है। छापेमारी के चलते व्यापारी परेशान भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें