फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने सराफ की लड़की को किया अगवा

विज्ञापन
किडनैप
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। बैंक में तैनात सिपाही के खिलाफ युवती को अगवा करने की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं।
विज्ञापन


कस्बा अलीगंज निवासी एक सराफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कस्बा स्थित स्टेट बैंक में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात सिपाही रामकेश उसकी बेटी को बीस सितंबर को अपने साथ अगवा कर ले गया था। जानकारी होने पर जब उन्होंने सिपाही से बात की तो गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद वह लगातार अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी को दर्ज कराई। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि सिपाही इटावा जसवंतनगर के गांव नवलपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि आरोपी सिपाही की पत्नी भी पुलिस में नौकरी करती है। जिससे उसका मतभेद चल रहा है। सिपाही तीन दिन की छुट्टी लेकर चला गया है। पुलिस जांच कर सिपाही और लापता लड़की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें