फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्मिकों की डयूटी का हुआ रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव को कर्मचारियों की फाइनल ड्यूटी का रेंडमाइजेशन विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा, सीडीओ अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। ड्यूटी पत्रों के निकलने के साथ ही कर्मचारियों को भेजना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर निगम के साथ तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में मतदान कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। बूथों पर काम संभालने वाले कर्मियों की फाइनल ड्यूटी शुक्रवार को जारी कर दी गई। शुक्रवार को एनआईसी के प्रभारी एसबी कटारा, सहायक कार्मिक के प्रभारी श्रीकिशन शर्मा के साथ डीएम व सीडीओ की उपस्थित में रेंडमाइजेशन किया गया।

डीएम ने कहा कि निकाय चुनाव में ड्यूटी सीधे ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाती है। किस टीम में कौन-कौन कर्मचारी होंगे यह जानकारी हो सकेगी, जबकि किस बूथ पर किसे जाना होगा इसकी जानकारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पता चलेगा। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के साथ तीन पालिका, तीन पंचायतों में चुनाव कराने के लिए ड्यूटीपत्र निकालने के साथ सभी विभागाध्यक्षों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण नगर निगम फिरोजाबाद का 21 व 22 नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक प्रथम पाली एवं अपराह्न दो हजे से शाम को पांच बजे तक दूसरी पाली का प्रशिक्षण होगा, जबकि 23 नवंबर को तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में तैनात कार्मिकों के साथ ही वहां तैनात सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण भी दो पालियों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें