फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन बहिष्कार के लिए विदेशियों ने किया जागरूक

विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार स्थित संदीपनी मुनि स्कूल में शनिवार को पॉलिथीन बहिष्कार को लेकर विदेशियों ने आम जनमानस को जागरूक किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनरतले चलाए जा रहे पॉलिथीन मुक्त वृंदावन अभियान में सहभागी बनते हुए कोलंबिया, ब्राजील और चिली के लोगों ने संदीपनी मुनि स्कूल में नाट्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


अपनी नाट्य प्रस्तुति में विदेशी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं यमुना शुद्धिकरण की अलख भी जगाई। विदेशियों द्वारा पॉलिथीन बहिष्कार की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को लेकर लगाई गई चित्रप्रदर्शनी देखकर उपस्थित लोगों ने पॉलिथीन बहिष्कार का संकल्प भी लिया।
फूड फॉर लाइफ के संस्थापक रूपा रघुनाथ दास ने कहा कि पॉलिथीन का बहिष्कार कर हम लोग बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित कर सकते है। पॉलिथीन के कारण न केवल मानव बल्कि जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। विनोद कुमार ओसवाल, डॉ. देवप्रकाश शर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील लवानिया, पार्थ सारथी, श्रीमंत शर्मा ने भी लोगों से पॉलिथीन बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें