फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 टेंपो सीज किए, कई वाहनों का चालान काटा

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। एआरटीओ प्रवर्तन ने नगर में अभियान चलाकर शनिवार को नियमों की अनदेखी कर रहे 32 टेंपों सीज कर दिए। इससे टेंपो चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात माह के दौरान पुलिस ने भी नगर में अभियान चलाकर कई दो पहिया और चार पहिया वाहन सीज किए।
विज्ञापन


यातायात माह में वृंदावन की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एआरटीओ प्रथम हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ द्वितीय मनोज कुमार मिश्रा और टीएसआई छत्रपाल सिंह नेे वृंदावन में चल रहे बिना परमिट के डीजल टेंपो और ओवरलोड टेंपो के परिचालन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मथुरा-वृंदावन रोड और छटीकरा रोड पर 32 टेंपो को सीज कर दिया। यह जानकारी एआरटीओ प्रथम हेमचंद्र गौतम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें