फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन प्रतिबंध पर व्यापारियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में पॉलिथीन प्रतिबंधित करने पर जोर दिया। इसका प्रयोग न करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ललित अरोड़ा, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक बंसल, नगर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने कहा कि नगर के व्यापारी पॉलिथीन मुक्त वृंदावन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ हैं।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि पॉलिथीन बहिष्कार की यह मुहिम आम जनमानस के सहयोग के बिना पूरी नहीं हो सकती। बैठक में राजकिशोर भारती, अमित गौतम, आशीष अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, पद्मनाभ गोस्वामी, बांकेलाल शर्मा, नीरज गौतम, श्रीबल्लभ गौतम, मुरली शर्मा, अशोक शर्मा, दानबिहारी अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें