फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीट से सपा प्रत्याशी ने आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
तहसील पर जुलूस के साथ पहुंचे शहर के वार्ड न.22 के पव्रत्यासी, तोड़ी आचार संहिता वहीं नाराज हुए अधिकारी
विज्ञापन
एटा। सकीट नगर पंचायत से सपा की अध्यक्ष प्रत्याशी किरन सिंह ने सोमवार को आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर एसडीएम ने कार्रवाई की। साथ ही काफिले को रोकते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दरअसल, सकीट से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी किरन सिंह सोमवार को तहसील मेें नामांकन करने पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने समर्थकों के साथ आचार संहिता को तार-तार किया। आरोप है कि उन्होंने सकीट में बिना अनुमति कैंप लगाकर लोगों को मिष्ठान्न का वितरण किया। साथ ही बिना अनुमति ही जुलूस लेकर नामांकन करने एटा के लिए निकलीं।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने सकीट रोड पर ही काफिले को रोक लिया। उन्होंने प्रत्याशी के वाहनों पर लगे झंडे और बैनर उतरवाए। साथ ही प्रत्याशी समर्थकों को कड़े निर्देश दिए। एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। मैंने आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


वार्ड सभासद प्रत्याशी के समर्थकों को रोका

एटा। नामांकन करने पहुंचे वार्ड नंबर 22 से प्रत्याशी रंजीत वार्ष्णेय के जुलूस को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रत्याशी के साथ आई महिलाओं ने पुलिस के रोकने पर विरोध जताया।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम ब्रजेश सिंह ने प्रत्याशी को चेतावनी दी। तब जाकर समर्थक शांत हो सके। उन्होंने केवल पांच समर्थकों को अंदर जाने की अनुमति देते हुए सभी को बाहर रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त रखे। इसके चलते तहसील गेट पर अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें