फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर, कासगंज के युवक की मौत

विज्ञापन
DENGUE - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में डेंगू का भय एक बार फिर से तेज हो गया है। डेंगू से पीड़ित एक युवक की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसी परिवार में दो अन्य युवकों में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में भी दो युवकों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कासगंज के निवासी 43 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र खूब सिंह को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। डेंगू के लक्षण मिलने पर परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था, जहां रविवार की रात उपचार के दौरान कश्मीर की मौत हो गई। कश्मीर के भाई बहादुर के पुत्र संजीव कुमार व प्रदीप कुमार को भी बुखार आ रहा है। संजीव का आगरा में उपचार चल रहा है जबकि प्रदीप को भी आगरा भेजा गया है। एक ही परिवार में डेंगू के तीन मरीज मिलने से गांव में हड़कंप है।

इसके अतिरिक्त नगर के मोहल्ला गौतमबुद्ध इंटर कालेज के निकट निवासी नरेंद्र सिंह शाक्य के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष शाक्य में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। नगर के करहल रोड राधा कृष्ण का हाता निवासी हरीशंकर यादव के पुत्र आशीष यादव में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक पांच मरीजों की डेंगू से हो चुकी है मौत
मैनपुरी। जनपद में एक महीने में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 60 से अधिक पहुंच चुकी है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों को मानने को तैयार नहीं है। हकीकत यह है कि जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें