फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए बना रहे थे तमंचे, एक दबोचा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा/जैथरा। पुलिस ने परौली गांव में छापामार कार्रवाई कर 17 तैयार और तीन अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चुनाव नजदीक आते ही जिले में अवैध हथियार की मांग बढ़ गई सूचना के आधार पर जैथरा पुलिस ने रविवार को परौली में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 17 तैयार और तीन अधबने तमंचे बरामद किए। पुलिस को मकान के अंदर से तमंचा तैयार करने के भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने कल्याण सिंह उर्फ कल्लन निवासी परौली जैथरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रामखिलाड़ी और जुगनू निवासी परौली जैथरा मौके से भाग खड़े हुए।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बरामद तमंचे निकाय चुनाव के लिए तैयार की संभावना जताई जा रही है। इसी मौके पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें