फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
बुखार-डायरिया के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में संक्रामक रोगियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में मंगलवार को 39 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द व सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की फिजीशियन के यहां लाइन लगी देखी गई। 336 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 39 मरीजों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सर्वाधिक मरीज वायरल के थे। जनपद में एकबार फिर से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

कोल्ड डायरिया के मरीज भी तेजी के साथ बढ़े हैं। मंगलवार को सीएमएस डा. आरके सागर ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार दें। कोई भी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करे। जानकारी मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन


भले ही जनपद का स्वास्थ्य विभाग जनपद में डेंगू का प्रकोप स्वीकार नहीं कर रहा हो। लेकिन हकीकत यह है कि स्वास्थ्य विभाग भी जनपद में मिल रहे डेंगू केे मरीजों को लेकर चिंतित है। विभाग इन मरीजों की गोपनीय पड़ताल करा रहा है।

सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नजर रखें। यदि कहीं भी मरीजों की जानकारी मिलती है तो वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए और मरीजों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें