मथुरा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्राइमरी और उच्च प्राइमरी विद्यालयों में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सरदार पटेल का जन्मदिन 31 अक्तूबर को है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जिले के सभी 2086 प्राइमरी, उच्च प्राइमरी स्कूलों में उनका जन्मदिवस मनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रात: विद्यालय में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान देश भक्ति गीतों का गान किया जाएगा। इसके बाद सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का देश निर्माण में योगदान उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया जाएगा।