मांट (मथुरा) कस्बे में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कोई चिकित्सक नहीं आ रहा है। यहां आने वाले मरीजों का एक वार्ड ब्वाय इलाज कर रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मांट मूला स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वार्ड ब्वाय अशोक कुमार ने बताया कि यहां डॉक्टर अरविंद कुमार सरोज तैनात हैं। वे आज नहीं आए हैं। डॉक्टर साहब कभी-कभार ही अस्पताल आते हैं। वह तो केवल डॉक्टर द्वारा लिखी हुई दवा को ही मरीज को देता है। इसके अलावा वह मरीजों की ड्रेसिंग करता है। इलाज कराने आए मांट निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि वह जब कभी यहां आते हैं, चिकित्सक नदारद मिलते हैं। बिना दवा लिए लौटना पड़ता है। इसकी शिकायत कईं बार उच्चाधिकारियों को फोन के माध्यम से की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। कई मरीजों ने बताया कि उसे हर बार वार्ड ब्वाय ही दवा देता है।