फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आयुर्वेदिक चिकित्सक के यहां की छापेमारी, थमाया नोटिस

विज्ञापन
झोलाछाप चिचित्सक के क्लीनिक पर छापा मारते एडीएम व अन्य
विज्ञापन
एटा। एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार ने चौथा मील स्थित एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। जिसने आयुर्वेदिक चिकित्सक के यहां चल रहे अस्पताल से एलोपैथिक दवा जब्त कर चिकित्सक को नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसडीएम ब्रजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके अग्रवाल के साथ चौथा मील पहुंचे। जहां एक आयुवेदिक चिकित्सक डॉ. हरिओम के यहां छापामार कार्रवाई की। बताते चलें कि ग्राम हरीसिंहपुर निवासी नरेंद्र्र सिंह पुत्र शिव सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई थी कि चौथा मील स्थित वैद्य राम किशोर अस्पताल के डॉ. हरीओम के यहां अपने छोटे भाई को भर्ती कराया था। जहां इलाज में उदासीनता बरतने के चलते उसके भाई की मौत हो गई। इस पर शिकायत के बाद पहुंचे एसडीएम ने पाया कि आयुर्वेदिक का चिकित्सक एलोपैथिक दवा से इलाज कर रहा था। जिसके बाद सीएमओ ने दवा जब्त कर चिकित्सक को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें