एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर समग्र विकास परिषद का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रात-दिन चल रहे धरना-प्रदर्शन में किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंच गए हैं। किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए रविवार को धरना स्थल पर एसडीएम विजेन्द्र सिंह और सीओ वरुण कुमार सिंह पहुंचे, लेकिन किसानों ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
रविवार को भी किसानों ने धरना स्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सुमंत यादव, सुरेंद्र शास्त्री, थान सिंह लोधी, अरविंद शाक्य, बबलू नागर, द्वारिका प्रसाद वर्मा, नन्नू सिंह वर्मा, राजा मान सिंह, हर्षवर्धन सिंह, होडिल सिंह, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।