फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी रहे लोगों के साथ बीएसएफ जवान पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
एटा। देशी और अंग्रेजी ठेके पर सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाइ। इतना ही नहीं जब बीएसएफ के जवान ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी उसे पीटते हुए थाने ले गए। मामला थाना मिरहची का है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे कस्बा मिरहची में पुलिस गस्त कर रही थी। पुलिस ने देखा कि सड़क पर शराब पीने वालों की भीड़ जुटी हुई है। अंगेजी और देशी शराब के ठेके के पास में जनरल स्टोर की दुकान थी। जिन्हें बंद करने के लिए पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों पर दबाव बनाया। तभी एक दुकानदार का एक भाई जो बीएसएफ में जवान है। दुकान पर आ गया।

उसने पुलिसकर्मियों से जबरन दुकान बंद कराए जाने का विरोध किया। बीएसएफ जवान ने जिलाधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज की। इससे पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गए। उन्होंने ठेके पर शराब पी रहे लोगों और दुकानदारों पर जमकर लाठी बरसाई। इतना ही नहीं बीएसएफ के जवान को पुलिसकर्मी पीटते हुए थाने ले गए। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, क्षेत्राधिकारी सदर गुरमीत सिंह का कहना है कि अवैध रुप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। पुलिसकर्मी ने विरोध किया तो अर्द सेनिक बल तैनात एक व्यक्ति ने अभद्रता की। उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें