फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन की न्यायालय परिसर में शंकर लाल निषाद एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आकांक्षा अग्रवाल की मौत के मामले में अधिवक्ता संगीता अग्रवाल को झूठा फंसाने की बात कहते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो फिर आंदोलन को बाध्य होंगे।
बैठक में अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज कराए अभियोग की सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग की। बार का एक प्रतिनिधि मंडल 11 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार से भेंट करके ज्ञापन देगा।
बैठक में मुख्य रूप से संतोष कुशवाह, राहुल पाराशर, सुरेंद्र सिंह यादव, सतीश चंद्र कुलश्रेष्ठ, छत्रपाल बाबा, मंगल सिंह राठौर, आशीष यादव, उमेश गुर्जर, चंद्रवीर सिंह, जेपी यादव, निर्मल कुमार जैन, प्रभात नगीना, रमेशचंद्र यादव, जाहर सिंह, राधेश्याम यादव, चंद्रविक्रम सिंह, राजेंद्र शर्मा, पुत्तू सिंह जादौन, ओम प्रकाश बघेल आदि शामिल थे।