फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर कल्पतरु का डायरेक्टर छुड़ाया

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। थाना फरह के महुअन टोल पर राजस्थान के हिंडौन पुलिस पर हमला करके कल्पतरु ग्रुप के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप को छुड़ा लिया गया। पुलिस ने 22 अगस्त को डायरेक्टर को फरह के चुरमुरा से पकड़ा था। उसके खिलाफ राजस्थान की हिंडौन सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पंद्रह लोगों के खिलाफ फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा, डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह, महेश कौशिक, भीम सिंह, हेमंत आदि के खिलाफ हिंडौन कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हैं। इसी में गिरफ्तारी के चलते 22 अगस्त को हिंडौन सिटी कोतवाली पुलिस मथुरा आई। यहां थाना फरह के चुरुमुरा से डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह को पकड़ लिया और राजस्थान ले जाने लगी। महुअन टोल के समीप हिंडौन पुलिस को डायरेक्टर के परिजनों और उसके समर्थकों ने घेर लिया। पुलिस पर हमला कर डायरेक्टर को छुड़ाकर ले गए। पिटी हुई पुलिस हाथ मलते हुए लौट गई। एक सप्ताह बाद लौटे हिंडौन सिटी कोतवाली के एसआई पोहप सिंह ने थाना फरह में कल्पतरु के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र नर सिंह निवासी औरंगाबाद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया का कहना है कि हिंडौन सिटी पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खास यह है कि फरह पुलिस को बिना सूचना दिए हिंडौन पुलिस ने दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें