फिरोजाबाद। सूदखोरी के कारण सुभाष तिराहे से महिला को उठाने वाले दूसरे आरोपी को थाना उत्तर पुलिस ने सोमवार को सुभाष तिराहे से दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक उत्तर लोकेश भाटी ने बताया महिला को जबरन उठाकर ले जाने एवं उसके साथ मारपीट करने के आरोपी आकाश को रविवार की शाम को दबोच लिया था, जबकि सन्नू को सुभाष तिराहे से पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि दोनों ही आरोपियों को अपहरण के प्रयास में जेल भेज दिया है। एक को थाना उत्तर पुलिस ने पहले थाने से जमानत दे दी थी।