फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को समझाई धरोहरों की अहमियत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को एएसआई ने अकबर का मकबरा, सिकंदरा में फोटो प्रदर्शनी के जरिये सैलानियों और स्कूली बच्चों को धरोहरों की अहमियत समझाई। स्मारक देखने आए विदेशी सैलानियों को स्मारकों के संरक्षण की जानकारी दी गई और उन्हें इन विरासतों को सहेजने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


सिकंदरा सबसर्किल में अकबर का मकबरा में मुख्य द्वार पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आगरा मंडल के सभी स्मारकों के विशिष्ट चित्र शामिल किए गए। संरक्षण सहायक एसके कुलश्रेष्ठ ने सैलानियों और स्कूली बच्चों को धरोहरों की प्राचीन पद्धति के मुताबिक संरक्षण की जानकारी दी।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आगरा किला की मोती मस्जिद क्षेत्र में लगी घास काटकर सफाई की गई। पूर्व में यह क्षेत्र सेना के कब्जे में रहा है। ताजमहल में गौशाला परिसर में सीए अंकित नामदेव, तनुज दत्त शर्मा के साथ कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। एत्माद्दौला स्मारक के साथ महताब बाग, चीनी का रोजा, रामबाग में संरक्षण सहायक सुमन डोगरा और सतीश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चला।
विज्ञापन


एत्माद्दौला में मकबरा के अंदर संगमरमरी जालियों और कब्र की सफाई की गई। फतेहपुर सीकरी में हाथी गेट, नगीना मस्जिद के पीछे और बीरबल महल के पीछे पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा और झाड़ियों की सफाई की गई। संरक्षण सहायक कलंदर बिंद के साथ एएसआई और एसआईएस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें