फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी(भोगांव)। थाना क्षेत्र स्थित तहसील भवन के एक क्वार्टर में रह रही महिला को गुरुवार रात सर्प ने काट लिया। रात भर परिवारीजन बायगीरों से ढाक बजवाते रहे। शुक्रवार सुबह जब वे महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र निवासी सुनीता देवी (35) तहसील भवन के एक क्वार्टर में वह परिवारीजनों के साथ रह रही थी। गुरुवार रात को सांप ने उसे काट लिया। महिला जब तड़पने लगी तो पति उसे लेकर बायगीर के पास चला गया।

रात भर महिला को बायगीर के पास रखकर ढाक बजवाते रहे। उसे किसी चिकित्सक के पास भी नहीं ले गए। जब बायगीर ने उपचार करने से मना कर दिया तो शुक्रवार सुबह परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें