फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,325 किसानों का 84 करोड़ रुपये माफ ऋण

विज्ञापन
loan
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रथम चरण में जिले के 11,325 किसानों का 84 करोड़ नौ लाख 58 हजार से अधिक फसली ऋण माफ होगा। पांच या आठ सितंबर को समारोह में किसानों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने तैेयारी शुरू कर दी है। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री के साथ प्रदेश के कई मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली ऋण मोचन योजना का काम जिले में काफी तेजी से चल रहा है। बैंकों के हिसाब से जिले के 66 हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ होना है, लेकिन जिला प्रशासन ने जिन किसानों ने आधारकार्ड की फीडिंग कराए हैं।

पहले चरण में उन्हीं किसानों का फसली ऋण माफ होगा। प्रथम चरण में जिले के 11,325 किसानों को शामिल किया गया है। इन किसानो पर बाकी 84 करोड़, नौ लाख, 58 हजार 227 रुपया फसली ऋण माफ कर धनराशि संबंधित बैंकों के नोडल बैंकों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन एक समारोह में किसानों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र वितरित करेगा। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंंह ने कहा 11,325 किसानों को पहले चरण में ऋण माफी का लाभ मिलेगा। शासन की ओर से पांच या आठ सितंबर को ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरण के लिए समारोह आयोजन की तारीख तय हुई है।
विज्ञापन


समारोह के लिए प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम मिलने पर तैयारी शुरू होगी। ऋण अमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह पुलिस लाइन परिसर में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें