फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन
राजीव गांधी
विज्ञापन
टूंडला। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 73वां जन्मदिवस को कांग्रेसियों द्वारा मनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर शर्मा ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने अल्पायु में देश को जो कुछ दिया, देश के युवाओं के लिए आज नजीर बना हुआ है। उनका देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना असमय मृत्यु के कारण अधूरा रह गया।
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उनकी छवि एक ईमानदार और स्वच्छ नेता की थी। देश हित में बहुत कुछ किया। उन्होंने देश में शांति स्थापित करने के लिए पंजाब, असम और मिजोरम समझौते किए।
विज्ञापन


दल बदल कानून बनाकर आयाराम गयाराम की राजनीति समाप्त की कोशिश की। अंत में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें