एटा। 2018 के बोर्ड परीक्षा केंद्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन सूचनाओं के आधार पर बनाए जाएंगे। इसके लिए परिषद विभागीय वेबसाइट पर विद्यालयों द्वारा डाउनलोड की गई सूचनाओं का सहारा लेगा। प्रदेश में पहली बार इस पद्धति का प्रयोग किया जाएगा।
ई-पंजीकरण, परीक्षा आवेदन एवं छात्रवृत्ति आवेदन के बाद अब ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण किया जाएगा। 2018 बोर्ड परीक्षा केंद्र सीधे माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बनाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड जीआईएस मैपिंग के साथ ही बोर्ड विभागीय वेबसाइट पर विद्यालयों द्वारा एवं डीआईओएस द्वारा अपलोड संस्था संबंधी सूचनाओं का सहारा लेगा। बता दें कि जिले में संचालित 547 माध्यमिक विद्यालयों से वंाछित सूचनाएं मांगी गई हैं।
छह नये स्कूलों को मान्यता
छह नये स्कूलों को मिली मान्यता के बाद जिले में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या बढ़कर 553 हो गई है। बता दें कि पूर्व में 547 विद्यालय संचालित थे। इनमें 18 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त एवं शेष स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं।
2018 की बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों द्वारा डाउनलोड एप पर सूचनानाओं एवं विभाग द्वारा सत्यापित आख्या का सहारा लिया जाएगा।
एसपी यादव, डीआईओएस