फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विधायक-पूर्व विधायक भगवा धारण करने की तैयारी में

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। सपा और बसपा के कई विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक और पिछले चुनावों में भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टियों का झंडा थामने वाले भी घर वापसी की राह बनाने में जुट गए हैं। ब्रज क्षेत्र के कई पूर्व विधायक और बड़े नेताओं ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से संपर्क बनाकर पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन



मिशन 2019 में जुटी भाजपा ने अब विरोधी दलों की ताकत कमजोर करने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। ऐसे विधायक, पूर्व विधायक और बिरादरी के बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करने की कोशिश की जा रही है जिनका क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव है। कई किसान नेताओं को भी जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी हो रही है। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में इन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की योजना है।


मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा की सियासत में अपना स्थान रखने वाले नेता भाजपा के संपर्क में हैं। ब्रज क्षेत्र के कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने ऊर्जा मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा से संपर्क साधा है। ये नेता लखनऊ जाकर ऊर्जा मंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं। इन लोगों को आश्वासन भी मिल चुका है।
विज्ञापन



ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा की नीतियों और भाजपा सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा किसी दागी को पार्टी में स्थान नहीं देगी। भाजपा में उन्हीं का स्वागत होगा जो जनता से जुड़े हुए हैं। साफ छवि के लोग हैं। जल्द ही कई विधायक और पूर्व विधायक पार्टी में शामिल होंगे।


भाजपा में जाने को संघ का भी ले रहे सहारा
मथुरा। सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े तमाम लोग संघ का सहारा लेकर भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। संघ प्रचारकों से इसके लिए संपर्क किया जा रहा है। संगठन में पद के लिए भी प्रचारकों से सिफारिश लगवाई जा रही है। प्रचारकों ने कुछ नामों की सूची मुख्यालय को भेजी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें