फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत, मां ने खुद के गले पर हंसिया मारी

विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में एक युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुत्र की मौत से आहत होकर अपनी गर्दन पर हसिया से प्रहार कर लिया। घटना में वह घायल हो गई। महिला को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



ढोलना निवासी विक्रम (21) पुत्र दुर्जन सिंह के परिवार में आए दिन क्लेश होता था। रविवार सुबह भी परिवार में गृह क्लेश हो गया। इसके चलते विक्रम का भाई तेजपाल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली चला गया। वहीं घटना से क्षुब्ध विक्र्रम ने रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर विक्रम की मां ने कमरे में झांका तो विक्रम का शव झूलता देखकर उनकी चीख निकल गई।

चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं विक्रम की मौत से आहत रामबेटी ने अपनी गर्दन पर हसिया से प्रहार कर लिया। इससे उसकी गर्दन में चोट आई। लोगों ने बमुश्किल रामबेटी के हाथ से हसिया छीनी। गांव में ही उनका उपचार कराया गया। इधर, सूचना पर विक्रम का भाई तेजपाल भी लौट आया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें