फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन को क्रेन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन
विज्ञापन
सिरसागंज। शनिवार सुबह ऊमरी रोड पर बड़ा हादसा होने से उस समय बच गया। जब शिकोहाबाद के ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस में क्रेन ने टक्कर मार दी। स्कूली बच्चे सीटों से नीचे गिर गए। गनीमत रही कि बच्चों के ज्यादा चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही कालेज प्रशासन हरकत में आ गया। दूसरी बस से बच्चों को भिजवाया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद में संचालित होने वाले ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर सिरसागंज होते हुए शिकोहाबाद की ओर जा रही थी। ग्राम ऊमरी रोड पर पीछे से क्रेन ने टक्कर मार दी। स्कूली बस में मारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे बच्चे अपनी सीट से नीचे जा गिरे। स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना स्थल पर राहगीरों के साथ ही ग्रामीण एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के चालक मुख्तार सिंह को पकड़ लिया लेकिन बस का हर्जाना लेने के बाद छोड़ दिया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रजनी यादव भी तत्काल ही मौके पर पहुंची।उन्होंने दूसरी ही बस को मौके पर बुलाकर बच्चों को स्कूल भिजवाया। इस घटना के संबंध में उनका कहना था कि गाड़ी में 25 से 30 के करीब बच्चे थे। स्कूली बस अपनी साइड में थी। क्रेन के चालक काफी तेजी से लाने के कारण नियंत्रण खो बैठा और ये घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें