फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों की लड़ाई में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला हरीसिंह में दो भैंसों की लड़ाई में एक अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ लड़ रही भैसों को बचाने की कोशिश कर रहा था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नगला हरीसिंह निवासी चंदमोहन एवं उसके भाई की भैंस घर के बाहर ही बंधी हुईं थी। बुधवार शाम दोनों भैसों में लड़ाई हो गई। चंद्रमोहन ने दोनों भैसों को अलग करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान चंद्रमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को परिवारीजन उपचार के लिए फिरोजाबाद लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें