फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले से दहशत से 27 लोगों ने रद्द की अमरनाथ यात्रा

विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर बटेगू मेें हुए आतंकी हमले का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। दो जत्थे सुरक्षित घर लौट चुके हैं, लेकिन तीसरे जत्थे में शामिल यात्रियों ने आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी है। हमले के बाद खौफजदा जिले के 27 लोगों ने अमरनाथ यात्रा जाने से तौबा कर ली है।
अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले की लोग जमकर निंदा कर रहे हैं। आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं की घटना से लोगों में खौफ देखने को मिला है। निधौलीकलां ब्लाक के आधा दर्जन गांव से जाने वाले लोगों ने अमरनाथ यात्रा आखिरी वक्त रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही अगर यात्रा रद्द करने वाले लोगोें की बात की जाए तो निधौलीकलां क्षेत्र के जसवंत सिंह, नरेश गुप्ता, अशोक, सुदेश, बबलू, मानसिंह, शीलेश, देवेन्द्र, भरत, नीरज, सुनील, बलवेंद्र, विपुल, संजय, ब्रजेश, प्रवीन, निशांत, हरेंद्र, अनुज, सचिन, प्रमोद, रामसनेही, अभय, रामखिलाड़ी, अशोक अनिल शामिल है। यात्रा रद्द करने वाले नगला धनी, अहरमई, रामनगर, जिटौली, इंद्रानगर गांव के रहने वाले है। वहीं सुरक्षित अमरनाथ यात्रा कर घर लौटे यात्री आतंकी हमले की सुनकर हैरत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें