प्लांट का निरीक्षण करते जलकल विभाग के महाप्रबंधक वीके गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत सैलई में निर्माणाधीन डब्लूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) का नगर विधायक और जलनिगम के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति धीमी मिलने पर चीफ इंजीनियर ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सुहागनगरी की जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने को 432 करोड़ की जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत सैलई में 120 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य चल रहा है। नई दिल्ली की एसएसजी इंफ्राटेक प्रा.लि. कंपनी द्वारा निर्माण किया जा रहा है। नगर विधायक मनीष असीजा, जलनिगम के मुख्य अभियंता आरके गर्ग ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फिल्टर हाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया कि पहले ही अपेक्षा कार्य में प्रगति कुछ बढ़ी हैं लेकिन समय सीमा के हिसाब से कार्य तेजी नहीं पकड़ रहा। उन्होंने कंपनी के निदेशक को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं नहीं तो कार्रवाई को मजबूर होना पड़ेगा। निरीक्षण के समय जलनिगम के एक्सईएन राकेश कुमार, एसएसजी कंपनी के निदेशक हरजीत सिंह, टेक्निकल सलाहकार हरदीप सिंह, विद्युत एवं यांत्रिक डिवीजन के अधीक्षण अभियंता
जलनिगम के मुख्य अभियंता आरके गर्ग ने 10 मई को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उस समय कार्य की प्रगति कम पाए जाने पर एसएसजी कंपनी पर प्रतिदिन एक लाख का जुर्माना किया गया। चीफ इंजीनियर के आदेश पर कंपनी पर 15 मई से 15 जून तक कुल 31 लाख का जुर्माना हो चुका है। कार्य में तेजी आने के बाद 16 जून से जुर्माने को स्थगित कर दिया गया है।