फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में 100 दिन में तेजी से हुए काम

विज्ञापन
प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद तेजी से काम हुए हैं। चाहे वह अपराधों का खुलासा हो या फिर गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान। यही नहीं अपराधियों में भी खौफ कायम हुआ है। जीएसटी से प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। यह केंद्र सरकार का एक साहसिक कदम है। यह कहना है प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री और जिले के प्रभारी गिरीशचंद्र यादव का। वे ट्रांजिस्ट हास्टल में प्रदेश सरकार के 100 दिन का हिसाब देने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि सौ दिन में प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर सुधार कार्य कराए हैं। सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। चाहे वह प्रदेश की 80 फीसदी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना हो या फिर अपराधों का खुलासा करना। उन्होंने बिजली की समस्या पर कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिजली है। जर्जर लाइनों के चलते आपूर्ति में व्यवधान आता है। इसमें सुधार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरकार अपराधियों का साथ नहीं दे रही। वहीं पिछली सरकार अपराधियों का साथ देती थी। जबकि हम लोग अपराधियों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।

वहीं जिले में सड़कों के निर्माण में हुए घोटालों को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनका इशारा करहल चौराहे से लेकर ईशन नदी तक बनी फोरलेन सड़क के निर्माण में हुए घोटाले की ओर था। उन्होंने प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों से संबंधित किताब भी जारी की। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, शिवओंकारनाथ पचौरी, पूर्व विधायक अशोक चौहान व नरेंद्र रठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आजम के बयान की जितनी निंदा की जाए कम
आजम खां के सेना को लेकर दिए बयान के बारे में कहा कि उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं। प्रदेश सरकार उनके बयान की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि देश और सेना के संबंध में कभी गलत बयान नहीं देना चाहिए। यह देश की संप्रभुता से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें