फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान से तांबे के तार समेत 30 हजार रुपये चोरी

Thu, 05 Feb 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 2खेरागढ़ में दुकान में सेंध लगा हजारों का ताबां तार सहित 30 हजार नगदी चोरी
विज्ञापन
खेरागढ़। थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूर्व में हुई चोरियों में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इस बीच मंगलवार रात को नगला चौराहा स्थित दुकान में सेंध लगाकर चोर इलेक्ट्रॉनिक का सामान, करीब 30 किग्रा तांबा तार और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित कारोबारी ने थाना खेरागढ़ पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी राकेश ने बताया नगला चौराहा पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दुकान खोलने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पीछे की दीवार में बड़ा सुराख बना था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की। बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव सौन, भाकर में भी चोरों ने उत्पात मचाया हुआ है। दो दर्जन से अधिक नलकूपों से चोरी हो चुकी है। हाल ही में चीत से सोन जाने वाले मार्ग पर निजी स्कूल के पीछे बने नलकूप से चोर विद्युत केबल काटकर ले गए थे। पास बने कमरे में भी नकब लगाकर नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा 26 जनवरी की रात थाने से सटी परचून की दुकान और 21 जनवरी की रात थाने से ही करीब 300 मीटर दूर मेडिकल स्टोर के ताले काटकर हुई लाखों की चोरियों का खुलासा अब तक न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें