आगरा। सेंट जोंस काॅलेज मैदान पर द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन खेले गए दो मैचों में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने भारतीय विद्यापीठ को 10 विकट से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में डीपीएस ने आगरा पब्लिक स्कूल को 157 रनों के विशाल अंतर से हराया। प्रतियोतिगता में शहर के 10 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक स्कूल के संस्थापक महेश शर्मा और शारदा गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच देहली पब्लिक स्कूल और आगरा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। डीपीएस के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य पीछा करने उतरी आगरा पब्लिक स्कूल की टीम महज 16.4 ओवर में 91 रनों पर ढेर हो गई।
दूसरे मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय विद्यापीठ की टीम की शुरूआत अच्छी रही, लेकिन पहली जोड़ी के गिरते ही उसके खिलाडियों का आयाराम गयाराम का सिलसिला शुरू हो गया। पूरी टीम 85 रनों पर ढेर हो गई। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की ओर खेलने उतरी टीम के सलामी बल्लेबाज आरव जुरेल और प्रतीक की जोडी ने ही लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच आरव जुरेल रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह, संदीप सिंह,ताराचंद आदि मौजूद रहे।