कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह 26 व 29 नवंबर को आयोजित कराए जाएंगे। कासगंज व सिढ़पुरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 284 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
जिले में योजना के तहत 716 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 330 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 284 जोड़ों का पहले चरण में विवाह होगा। कासगंज विकास खंड परिसर में 26 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कासगंज, सोरोंजी, सहावर, अमांपुर विकास खंड परिसर के 176 जोडे़, कासगंज, सोरों, बिलराम, अमांपुर, सहावर नगर क्षेत्र के 14 जोडे़ विवाह बंधन में बंधेंगे। 29 नवंबर को सिढ़पुरा के गुप्ता सेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा विकास क्षेत्र के 80 तथा पटियाली, गंजडुंडवारा नगर क्षेत्र के 14 जोडे़ विवाह बंधन में बंधेंगे।