फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा गैंग की करतूत: भीख लेने के बहाने अमेरिकी पर्यटक को घेरा, चोरी किए 2750 डॉलर व पासपोर्ट; सीसीटीवी में कैद

Wed, 23 Sep 2026 07:31 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पर्यटक पैदल ही होटल की तरफ जाने लगे। कुछ दूर चलते ही 8 से 12 साल के 4-5 बच्चों ने तीनों को घेर लिया। सभी रुपयों की मांग करने लगे। इसी बीच एक बच्चे ने क्यून्ह के हाथ में लगा बैग खोल लिया। उसमें रखा बटुआ चोरी कर भाग निकला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल घूमने आए एक अमेरिकी दंपती को बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। होटल से दवा लेने निकलने पर बच्चा गैंग ने घेर लिया। भीख में रुपयों की मांग करने लगे। इसी बीच एक बच्चे ने पर्यटक के बैग से बटुआ पार कर लिया। उसमें 2,750 यूएस डॉलर और पासपोर्ट रखा था। पर्यटक को काफी देर बाद घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की ओर से एक संदिग्ध बच्चे से पूछताछ के बाद चोरों के बारे में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग भी मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्लोरिडा (अमेरिका) के रहने वाले थाई न्गुयेन कुछ दिन पहले पहले पत्नी क्विन्ह न्गुयेन और दोस्त फुओन न्गुयेन के साथ भारत आए थे। वे ताजमहल और आगरा किला देखने पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ट्राइडेंट में कमरे लिए थे। 19 सितंबर की शाम 4:50 बजे वे दवा लेने के लिए एक फार्मेसी पर आए थे। दवा लेने के लिए थाई न्गुयेन की पत्नी ने कंधे पर टांग रखे बैग से बटुआ निकाला। वह उसमें रखे रुपये और डॉलर निकालकर गिनने लगीं। मगर बाद में दवा खरीदने का इरादा बदल दिया।

उन्होंने बटुआ में रकम वापस रख दी। तीनों पैदल ही होटल की तरफ जाने लगे। कुछ दूर चलते ही 8 से 12 साल के 4-5 बच्चों ने तीनों को घेर लिया। सभी रुपयों की मांग करने लगे। पर्यटक बच्चों की हरकत को समझ नहीं पाए। इसी बीच एक बच्चे ने क्यून्ह के हाथ में लगा बैग खोल लिया। उसमें रखा बटुआ चोरी कर भाग निकला। इस बात की जानकारी पर्यटकों को नहीं हो सकी। कुछ दूरी पर जाकर जब पर्यटक ने बैग देखा तो उसमें बटुआ न पाकर सन्न रह गईं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बटुए के अंदर लाल लिफाफे में 2 हजार यूएस डॉलर, 750 डॉलर अलग से और 2 हजार भारतीय मुद्रा भी थी। इसके अलावा एक पासपोर्ट भी रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मगर चोर पकड़े नहीं जा सके।

लपकों के बाद चोर भी हुए सक्रिय
ताजमहल और किले को देखने आने वाले पर्यटकों को लपके तो अपना शिकार बनाते रहे हैं। मगर अब चोर भी सक्रिय हो गए हैं। अमेरिकी पर्यटक के साथ जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यही लग रहा है। भीख लेने के बहाने पर्यटक को शिकार बनाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने अपना ठिकाना भी खाली कर दिया।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आशंका है कि एक जगह पर खड़े होकर पर्यटक ने बटुए में रखे रुपये और डॉलर गिने थे। तभी बच्चा गैंग ने उनका पीछा किया। जिस बच्चे ने चोरी की। उसकी पहचान कर ली गई। वह फतेहाबाद रोड पर ही अपने फूफा के साथ रहता है। अब सभी भाग गए हैं। बच्चे की मां की मौत हो चुकी है। पिता हरिद्वार में रहता है। बच्चे के एक साथी को फरह, मथुरा स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। उसकी मदद से अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। -यतेंद्र नागर, एसीपी, ताज सुरक्षा
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें