फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए 29 और बंदी, कड़ी सुरक्षा में पहुंचे केंद्रीय कारागार

Fri, 06 Sep 2019 09:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से 29 और कैदी गुरुवार को आगरा सेंट्रल जेल लाए गए। इन्हें विशेष विमान से पहले खेरिया एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पुलिस की दस गाड़ियों की सुरक्षा के बीच जेल लाया गया। यहां भी इन्हें कड़े पहरे में रखा गया है। जेल से 500 मीटर दूरी पर बैरियर लगाकर सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस जेल में जम्मू-कश्मीर से 56 कैदी पहले ही आ चुके हैं। जेल प्रशासन कुछ और बैरक खाली करा रहा है। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और कैदी आ सकते हैं। गुरुवार को आए कैदी दोपहर एक बजे जेल में दाखिल किए गए। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 28 कैदी लाए गए।

इसके बाद 28 और लाए गए। इस तरह कुल 56 हो गए थे। इनमें से 30 को 15-15 करके दो हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। अन्य कैदियों को आम बैरक को हाई सिक्योरिटी की तरह कड़ी सुरक्षा देकर रखा गया। ये सभी कैदी पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट के तहत बंद हैं। इनमें अलगावबादी, पत्थरबाज, उनके वकील शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन

 

बंदियों ने की पेट दर्द की शिकायत

कुछ बंदियों ने बुधवार को पेट में दर्द की शिकायत की थी। इस पर सभी का मेडिकल चेक अप कराया गया था। इन बंदियों को खाना इनकी बैरक में ही दिया जा रहा है। इन्हें आम कैदियों से अलग रखा गया है। आम कैदी लाइन में लगकर खाना लेते हैं। 

जेल से एक किमी. पहले ही लगा दिए बैरियर 
कैदियों को जब लाया जा रहा था तब सेंट्रल जेल से एक किमी. पहले हलवाई की बगीची तक पुलिस ने बैरियर लगा दिए। गली-मोहल्लों के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

लोग देख रहे थे कि यह क्या हो रहा है? हालांकि थोड़ी देर में ही उन्हें इसकी जानकारी हो गई। जब गाड़ियां आईं तो वे समझ गए कि  कैदी आए हैं। पहली बार जब कैदी आए थे, तब भी इसी तरह सुरक्षा की गई थी। 
 
विज्ञापन

जेल के दो किमी दायरे में खुफिया नजर 
जेल के चारों ओर दो किलोमीटर के दायरे में खुफिया पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। यहां रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस को इस क्षेत्र में रात में गश्त तेज करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।जेल के बाहर मोर्चे और बैरक बन चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ा दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर से गुरुवार को 29 और कैदी लाए गए हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है - संजीव त्रिपाठी, डीआईजी जेल, आगरा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें