फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सहित जिले में 266 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहित 266 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7065 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3880 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 129 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3056 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में कराई गई जांच के दौरान अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीआर रावत सहित 266 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला जेल के दो बंदी और डीएम आवास के दो लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 20 संक्रमितों को गंभीर हालत में आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। किशनी में 25 और कुरावली में 21 कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें