फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुएं में गिरे पांच साल के रिहांश की माैत...34 घंटे बाद सेना ने निकाली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 01 Nov 2025 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कुएं में गिरे पांच साल के रिहांश की माैत हो गई। 34 घंटे बाद सेना ने मासूम का शव कुएं से निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना किरावली के गांव बाकंदा खास में शुक्रवार सुबह 11 बजे पिता के साथ खेत पर गया पांच साल का बालक रिहांश उर्फ सत्तू खेलते समय पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं गिर गया था। तभी से प्रशासन की टीम बच्चे की तलाश में लगी थीं। शनिवार को सेना की मदद ली गई। करीब 34 घंटे बाद सेना ने कुएं में से बच्चे को ढूंढ़ निकाला। तब तक रिहांश की माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन


गांव बाकंदा खास निवासी किसान रामगोपाल ने बताया कि उन्होंने खेत में आलू की फसल की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह खेत पर काम करने आए थे। साथ में छोटा बेटा रिहांश उर्फ सत्तू भी आ गया था। वह खेत में खेलने लगा। उनके खेत में पुराना कुआं है। तकरीबन 50 फीट गहरा है और 25 फीट तक पानी भरा है। पैर फिसलने से बेटा कुएं में गिर गया। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी आ गए। कुआं गहरा होने की वजह से कुछ नहीं कर सके थे। 

कुएं में ऊपर उबाल मार रहा था पानी
इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। एनडीआरएफ के जवान मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कुएं से पानी निकालने के बाद  वह दो बार नीचे उतरे तो पानी ऊपर उफान मर रहा था। इस वजह से पानी में नहीं उतर पा रहे। इसलिए फिर से तीन सबमर्सिबल चलाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को सेना माैके पर पहुंची। बच्चे की तलाश के लिए सेना के जवान कुएं में उतरे। इसके बाद बच्चे को कुएं से निकाला गया, लेकिन रिहांश की माैत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें