फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मिले 26 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से उछाल आ रहा है। शुक्रवार को जिला जेल, थाने, स्वास्थ्य केंद्र सहित शहरी क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों तक 26 नए संक्रमित सामने आए हैं। एक्टिव कैसों का आंकड़ा बढ़कर 140 हो गया है। इन संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों में बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जो आंकड़ा जारी किया गया है, उनमें जिला जेल में तीन, शहर की पक्की गली में छह, कमला मार्केट में दो, आवास विकास, आफीसर्स कॉलोनी, चित्र गुप्त कॉलोनी, नदरई गेट, दुर्गा कालेनी, भूतेश्वर में 1-1, उढेर पुख्ता, नगरिया, गऊपुरा, नगला अंडउआ, थाना अमांपुर, बिलराम, स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में 1-1, सोरों में व्यक्ति संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराई है।
न्यायालय परिसर रहा बंद नहीं हुआ काम
कासगंज। बृहस्पतिवार को एक न्यायिक कर्मी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद न्यायालय परिसर को बंद कर दिया गया। न्यायालयों में कामकाज नहीं किया गया। इसके साथ ही न्यायालय परिसर को सेनिटाइज कराया गया। न्यायालय में शनिवार को विधिवत कामकाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमित निकलने वाले सभी लोगों को होम आईसोलेट किया गया है। संक्रमितों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें