फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 250 गरीबों को मिलेगी अपनी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र की दो कॉलोनियों में 250 गरीबों को अपनी छत मिलेगी। कांशीराम कॉलोनी और आसरा आवासों में हुई जांच के बाद अपात्रों के निरस्त किए गए घर अब नए पात्रों को जिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आवासहीन गरीबों को आवास योजना के तहत कांशीराम कॉलोनी और आसरा आवास में आवास आवंटित किए गए थे। शिकायतें मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जब जांच कराई तो दोनों स्थानों पर अपात्रों को रहते हुए पाया गया। कहीं आवासों में ताले बंद मिले तो कहीं लोगों ने किराए पर उठा दिया था।
डीएम ने जांच रिपोर्ट केे बाद चिन्हित किए गए आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया। अब खाली चल रहे 250 आवासों को पात्रता के आधार पर गरीबों को दिया जाएगा। आवास आवंटन के लिए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदनों की जांच के बाद पात्रों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डूडा कार्यालय में होगा आवेदन
आवास पाने के लिए डूडा कार्यालय में आवेदन किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप पर किए गए आवेदन के साथ आवेदक को आधार कार्ड, खुद का आवास नहीं होने का शपथ पत्र, राशन कार्ड तथा बैंक खाते की प्रतिलिपि जमा करनी होगी।
अपात्रों के आवास निरस्त होने के बाद खाली आवासों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनों के बाद डीएम द्वारा गठित की गई समिति ही पात्रता के आधार पर आवासों का आवंटन करेगी। आवेदन निशुल्क जमा होंगे। उनके लिए कोई फीस जमा नहीं होगी।
विज्ञापन

आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें