फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग में 25 बकरा बकरियों की जलकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव जगतपुर में बृहस्पतिवार की रात एक पशु पालक के छप्पर रखे कमरे में आग लग गई। जानकारी होने पर पीड़ित ने आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 25 बकरा बकरियों की जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी अनुसूचित जाति के देवेंद्र कुमार जाटव बकरियां पाले हुए थे। बृहस्पतिवार को छप्पर डले हुए कमरे में बकरा बकरियां बंद थे। रात करीब 10:30 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख देवेंद्र व परिजन जाग गए। शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पानी और मिट्टी डाल कर आग को बुझाने कीे प्रयास शुरू कर दिए गए। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग को बुझा लिया गया।
लेकिन तब तक कमरे में बंद 25 बकरा बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि गरीब परिवार के पास परिवार के भरण पोषण का एकमात्र साधन था। जो कि अब आग में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें