फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिक्योरिटी के नाम पर ठगे 2.45 लाख रुपये

Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। एक कंपनी में नौकरी लगवाने के लिए सिक्योरिटी के नाम पर आरोपी ने युवक से 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी होने के बाद जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कुरावली थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा निवासी निर्दोष कुमार गौतम ने बताया कि उसने व भाई का संपर्क गौरव निवासी गांव नगरिया डगऊ से वर्ष 2022 में हुआ था। उसने एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। सिक्योरिटी के तौर पर उसने व भाई ने आरोपी को धीरे धीरे 2.45 लाख रुपये दे दिए। रुपये देने के काफी समय बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तब गौरव से बात की।
इसके बाद वह लगातार टाल मटोल करता रहा। ठगी की जानकारी होने के बाद गौरव से घर जाकर रुपये मांगे तो गाली गलौज करते हुए लाश के टुकड़े कर ड्रम में भरने की धमकी दी। आरोपी कई लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें