फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शास्त्रीपुरम हाइटस के 243 फ्लैट हो सकते हैं सस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के शास्त्रीपुरम हाईटस में बने 243 फ्लैट सस्ते हो सकते हैं। मंगलवार को एडीए की बोर्ड बैठक में इनकी कीमत कम करने पर चर्चा हुई है। ऐसा होने से लोगों को राहत मिल सकेगी। जल्द ही एडीए के अधिकारी बैठक कर इनकी नई कीमतों पर रिपोर्ट बनाएंगे।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम हाइट्स में 336 फ्लैट हैं। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये तक है। इनमें से विभिन्न आवासीय योजनाओं में अभी तक 93 फ्लैट की ही बिक्री हुई है। अभी 243 फ्लैट की बिक्री होना बाकी है। बैठक में इन फ्लैट में लोगों के रुचि कम होते देख मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने चिंता भी जताई थी। इनकी बिक्री के लिए कीमतों को नए सिरे से आकलन कर सस्ता करने पर भी मंथन हुआ।
इसके लिए एडीए के अधिकारी इसके लिए बैठक कर नई कीमतों पर रिपोर्ट बनाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि बचे हुए 243 फ्लैट की कीमत में कुछ कमी की जा सकती है। ऐसा होने से खरीदारों में रुझान भी बढ़ सकता है। ऐसे ही एडीए हाइट्स के 170 फ्लैट भी अलोकप्रिय संपत्ति हो गई है। इन फ्लैटों की भी एकमुश्त बिक्री करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें