कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
आगरा ताजनगरी में 24 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 2290 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 1849 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 339 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बता दें कि अब तक 78,013 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।