फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओडिशा से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था 24 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांजा तस्करों के फोटो
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान 24 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर अलीगढ़ की ओर जा रहे हैं। इस पर ट्रांस यमुना क्षेत्र में चेकिंग की गई। दो तस्करों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ निवासी मनोज और जाकिर हैं। उनसे 24 किलो गांजा, ट्राली बैग 2 और मोबाइल बरामद किए। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें