फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूल्यांकन में 24 क्रिकेट खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, दिखाई प्रतिभा

Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेहरु स्टेडियम में ​खिलाड़ियों का मूल्यांकन करते कमेटी के सदस्य।  - फोटो : नेहरु स्टेडियम में ​खिलाड़ियों का मूल्यांकन करते कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में संचालित क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ियों का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन में 24 क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मूल्यांकन टीम में शामिल क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी औरेय्या संजीव वर्मा और क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ सिराजुद्दीन ने बृहस्पतिवार को नेहरु स्टेडियम में पहुंचकर क्रिकेट खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। छात्रावास में पंजीकृत 25 में से 24 खिलाड़ियों ने मूल्यांकन में भाग लिया। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है, इसकी रिपोर्ट खेल निदेशालय को भेज दी जाएगी। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, वॉलीबाल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें