फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

230 मरीजाें की जांच, 15 के होंगे आपरेशन

Thu, 30 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
230 मरीजाें की जांच, 15 के होंगे आपरेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे का पास दिया, मुंबई में मरीज के साथ एक तीमारदार के रहने-खाने की मुफ्त व्यवस्था
विज्ञापन

रोबोटिक्स कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डा. विष्णु अग्रवाल, डा. अमोल और नेत्रपाल सिंह ने जांच की

तंबाकू जानलेवा है, बावजूद इसकी लत नहीं छोड़ रहे। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में देहली गेट स्थित रवि वीमेन हास्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए नि:शुल्क शिविर लगा। इसमें 90 फीसदी मरीजों में बीमारी की यही वजह मिली। इन मरीजों में मुंह-गले का कैंसर पाया गया। बच्चेदानी के मुख के कैंसर के भी मरीज रहे। 
विज्ञापन

कैंप में रोबोटिक्स कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डा. विष्णु अग्रवाल, डा. अमोल और उनके सहयोगी नेत्रपाल सिंह ने 230 मरीजों की जांच की। इसमें 15 मरीजों के आपरेशन की जरूरत पाई गई। इन्हें मुंबई बुलाया गया है, जहां रियायती दराें पर आपरेशन होगा। तीन मरीज बीपीएल कार्डधारक रहे, इनका नि:शुल्क आपरेशन होगा। मौके पर ही इन्हें रेलवे यात्रा का पास दिया गया। मुंबई में मरीज के साथ एक तीमारदार के रहने-खाने की भी नि:शुल्क सुविधा रहेगी। चार ऐसे मरीज रहे, जो अंतिम स्टेज पर थे। इनको वृंदावन स्थित अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन



- आपरेशन के लिए मुंबई बुलाया है। बताया है कि आपरेशन के बाद ठीक हो जाएंगे। - हरिओम शर्मा
- कैंप में इत्मिनान से डाक्टर ने बात सुनी, जांच भी कराई है। किसी भी दिक्कत पर संपर्क नंबर भी दिया है। - सुनीता देवी
- डाक्टर और उनकी टीम ने जांच की। मुंह में हल्का सा जख्म बताया है, जांच कर दवाएं लिखी हैं। - दर्शन सिंह 

- 90 फीसदी मरीज तंबाकू के शौकीन मिले, हालत ये है कि 12-16 घंटे तक मुंह में तंबाकू दबाए रहते हैं। मरीजों से तंबाकू छोड़ने की भी अपील की। 
- डा. विष्णु अग्रवाल, विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें