फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 23 दिन बीते, कमेटी ने नहीं सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा 
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में बीएड संकाय की शिक्षिका दीक्षा शर्मा के निलंबन मामले में जांच रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गई है। 15 नवंबर को प्राचार्य प्रो. सीके गौतम की ओर से निलंबन आदेश जारी करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी और उसे 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट प्राचार्य कार्यालय में नहीं पहुंची है। वहीं, शिक्षिका लगे हुए आरोपों का स्पष्टीकरण भी नहीं दे रही हैं जो कॉलेज प्रशासन ने मांगा है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि शिक्षिका पर लगातार अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्य प्रभावित करने, अभद्रता करने और यूजीसी नियमों के तहत नौकरी के दौरान रेगुलर पीएचडी करने जैसे आरोप हैं। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए समिति में डॉ. पीबी झा, डॉ. भूपाल सिंह और डॉ. रमा सिसोदिया को शामिल किया गया था। पर अब तक समिति की ओर से कोई भी औपचारिक रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है। इससे निलंबन के बाद की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। प्राचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
प्राचार्य ने कहा कि समिति से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शिक्षिका को पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। निलंबन के बाद शिक्षिका विभागीय कार्यों से दूर हैं। जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और बर्खास्तगी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें