फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: खून से लथपथ लोग, दक्षिणी बाइपास पर आधी रात को मची चीख पुकार; देखें तस्वीरें

Fri, 28 Aug 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दक्षिणी बाइपास के मंगूरा कट के पास आधी रात मिट्टी भरे डंपर को बचाने में पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार करीब 22 लोग घायल हो गए, जिन्हें अछनेरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया।
 
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के दक्षिणी बाइपास स्थित मंगूरा कट के पास बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की मध्यरात्रि 2 बजे मिट्टी से भरे डंपरों की लापरवाही ने बड़ा सड़क हादसा हो गया ।हायवे पर कीठम की तरफ से मिट्टी लेकर आ रहे डंपर को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पिकअप में  टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप मे बैठे करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हायवे पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया टक्कर मारकर ट्रक और मिट्टी भरे डंफर मौका देख भाग गये।

रात दो बजे तक मची रही अफरा-तफरी
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अछनेरा पुलिस के साथ रायभा टोल प्लाजा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पिकअप में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रात करीब दो बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा पहुंचाया गया।


 
विज्ञापन

2 of 5
घायल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर
सीएचसी अछनेरा में चिकित्सक डॉ. यतेंद्र और डॉ.राजकुमार चौहान ने तत्काल घायलों का उपचार शुरू किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा जिला अस्पताल की इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल यात्रियों के परिजनों में भी घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता का माहौल रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
एंबुलेंस से ले जाए गए घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अवैध खनन के डंपरों पर उठे सवाल
हादसे के बाद दक्षिणी बाइपास पर रात के समय दौड़ रहे मिट्टी से भरे डंपरों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अछनेरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से बिना अनुमति मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। रात के अंधेरे में मिट्टी से लदे डंपर तेज रफ्तार से हाईवे और संपर्क मार्गों पर दौड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।वही स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगूरा कट के पास भी मिट्टी से भरा डंपर अचानक मुड़ रहा था। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े और पीछे से आ रहा ट्रक पिकअप से जा टकराया। लोगों ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

 

4 of 5
सड़क हादासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे ने खड़े किए पुलिस की निगरानी पर सवाल
एक ओर प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर रात के समय कथित रूप से मिट्टी से भरे वाहनों के बेखौफ दौड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाया जाता तो संभवतः यह हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद अब पुलिस और खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल हुये लोगों के नाम 
लक्ष्मण पुत्र आकाश उम्र 33 वर्ष 
लक्ष्मी पत्नी लक्ष्मण उम्र 28 वर्ष 
आर्यन पुत्र लक्ष्मण उम्र 7 वर्ष 
दिनेश पुत्र रामदास उम्र 35 वर्ष 
राजू पुत्र लोकेश उम्र 40 वर्ष 
रानी पत्नी चंद्रभान उम्र 30 वर्ष 
प्रवाह पत्नी महेश उम्र 28 वर्ष 
प्रिंस पुत्र राजू उम्र 12वर्ष 
सुनीता पत्नी बहादुर उम्र 32 वर्ष 
कलावती पत्नी महेश उम्र 28वर्ष अन्य घायलों को रात को आगरा इमरजेंसी भेजा गया है सभी घायल सभी लोग हिसार हरियाणा से मजदूरी करके अपने गांव जटारा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जा रहे थे रास्ते में मगूरा पर ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी जिससे करीब 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें